बलरामपुर
दीपावली पर्व की पूर्व संध्या पर जनपदीय पुलिस द्वारा उपहार वितरित किये गये व दीपावली की शुभकामनाएं दी गयी
बलरामपुर।
दीपावली पर्व की पूर्व संध्या पर क्षेत्राधिकारी ललिया श्री राधारमण सिंह द्वारा थाना म0तराई क्षेत्र अन्तर्गत बच्चों, वृद्धजनों को मिठाई, मोमबत्तियाँ,फल व मिट्टी के दिए, खिलौने आदि उपहार वितरित कर खुशियां साझा की गई।
सभी लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी गई।
इसी क्रम में थानाध्यक्ष गौरा चौराहा श्री तेजनरायन गुप्ता द्वारा, प्रभारी थाना जरवा श्री अखिलेश कुमार पाण्डेय द्वारा, प्रभारी थाना हर्रैय्या श्री दुर्विजय सिंह द्वारा थाना क्षेत्र अन्तर्गत बच्चों, वृद्धजनों को मिठाई, मोमबत्तियाँ,फल व मिट्टी के दिए, खिलौने आदि उपहार वितरित कर खुशियां साझा की गई। सभी लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी गई।
