बलरामपुर

ट्रेन दुर्घटना में जान गंवाने वाले यात्रियों की आत्मा को श्रद्धांजलि दी गई

बलरामपुर।

ओडिशा के बालासोर में हुई ट्रेन दुर्घटना में जान गंवाने वाले यात्रियों की आत्मा की शांति के लिए रविवार को गायत्री शक्तिपीठ में विशेष अनुष्ठान किया गया। गायत्री परिवार के सदस्यों ने सवा लाख गायत्री मंत्रों का जप कर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान अन्य लोगों ने भी दो मिनट का मौन रखकर मृतक यात्रियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रबंध ट्रस्टी अशोक गुप्ता, व्यवस्था ट्रस्टी सतीश चंद्र मिश्रा व न्यायाधीश राम मिलन सिंह के साथ गायत्री परिवार के सदस्यों ने विशेष अनुष्ठान के तहत यज्ञ में आहुति डाल कर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान सवा लाख गायत्री मंत्रों के जप का अनुष्ठान भी शुरू किया गया।

व्यवस्था ट्रस्टी ने बताया कि बालासोर की ट्रेन दुर्घटना में जान गंवाने वाले यात्रियों की आत्मा की शांति और उनके परिजनों को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए गायत्री परिवार के सभी सदस्यों ने यज्ञ में आहुति डाली। सवा लाख गायत्री मंत्रों के जप से इस तरह की घटनाओं को रोकने और विश्व में शांति व खुशहाली की कामना की गई। अनुष्ठान में राम द्वारे वर्मा, सीताराम वर्मा, बिजलेश्वर कसेरा, रानी मिश्रा, रेखा मिश्रा, गीता वर्मा, पूनम श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार कश्यप, प्रवीण कुमार साहू व गौरांग श्रीवास्तव सहित गायत्री परिवार के तमाम सदस्यों ने भाग लिया।

ब्यूरो रिपोर्ट- टी.पी. पाण्डेय।
ब्यूरो रिपोर्ट- टी.पी. पाण्डेय।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button