मनोरंजनलखनऊ

प्रभु श्रीराम के गीतों से होगा आगाज, प्रदेश के 75 जनपदों की 75 महिलाओं का होगा सम्मान

लखनऊ।

वाइब्रेट फोक आर्ट एंड कल्चर सोसाइटी द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पहली बार प्रभु श्रीराम के गीतों पर आधारित आयोजित होने वाले लोक गायन का मेगा कंसर्ट आयोजित किया जा रहा है जो 28 सितम्बर 2022 समय 3:00 बजे से संत गाडगे आडिटोरियम संगीत नाटक अकादमी लखनऊ में संपन्न होगा।

सोसाइटी की निदेशक श्रीमती वन्दना मिश्रा ने प्रेस वार्ता में बताया कि इस अवसर पर आजादी के 75 वे वर्ष मे 75 जनपदो की सभी 75 महिलाओं की सामूहिक प्रस्तुति के साथ साथ उनका सम्मान किया जाएगा। ऐसा पहली बार होगा जबकि एक मंच पर शक्तिस्वरूपा इन सभी महिलाओं को एक साथ किसी संस्था द्वारा प्रदेश सरकार के साथ मिलकर सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है जिसमें लखनऊ शहर एवं प्रदेश के अनेक गणमान्य लोगों का सहयोग एवं स्नेह प्राप्त हो रहा है।

कला जगत में इस कार्यक्रम की बहुत गूंज है और लोग उस घड़ी की प्रतीक्षा में हैं जब प्रभु श्रीराम का अवतरण लोकगीतों में होगा। इस कार्यक्रम में श्री जयवीर सिंह, संकृती मंत्री श्रीमती संयुक्ता भाटिया, श्रीमती नम्रता पाठक जी श्रीमती प्रतिभा शुक्ला जी माननीय राज्य मंत्री महिला बाल विकास, पद्मश्री विद्या बिंदु सिंह जी साथ कई सारी प्रशासनिक पद की कई सारी हस्तियां मौजूद रहेंगी साथ हीगणमान्य लोग उपस्थित होकर हमारा मान बढ़ाएंगे और नारी शक्ति को समर्पित इस भव्य कार्यक्रम में सभी देवीस्वरूपा कलाकारों को सम्मानित भी करेंगे।

इस अवसर पर गीतों में राम विषयक एक पुस्तक का विमोचन भी होगा जिसमें प्रभु श्रीराम से संबंधित 75 गीत संकलित कर प्रकाशित किये जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button