अम्बेडकर नगर

नदी में मिला महिला का शव

 

अंबेडकरनगर।

कोतवाली क्षेत्र के प्रसिद्ध महादेवा घाट पर सरयू नदी में शुक्रवार को एक अज्ञात महिला का शव उतराता मिला। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस टीम ने शव को बाहर निकलवाया। शव के शिनाख्त का प्रयास किया। बाद में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शुक्रवार दोपहर करीब महादेवा घाट पर नागरिकों ने देखा कि सरयू नदी के पानी में एक महिला का शव उतरा रहा है।

सूचना टांडा कोतवाली पुलिस टीम को दी गई। वरिष्ठ उपनिरीक्षक अरविंद पांडेय, उपनिरीक्षक वंदना अग्रहरि, महिला हेल्प डेस्क प्रभारी अनीता टीम के साथ मौके पर पहुंची। शव को नागरिकों की मदद से बाहर निकलवाया गया। महिला की उम्र लगभग 30 वर्ष बतायी जा रही है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। गले व मुंह पर गमछा लपेटा हुआ था। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दरोगा अरविंद पांडेय ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है। महिला के शव की शिनाख्त अभी नहीं हो पायी है।

सरिता देवी

रिपोर्ट -संगीता देवी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button