लखनऊ

उड़ान द्वारा किया गया डांडिया उत्सव का भव्य आयोजन

लखनऊ।

मुख्य अतिथि कानून मंत्री बृजेश पाठक एवं लखनऊ की मेयर संयुक्त भाटिया जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में समाज सेविका नम्रता पाठक जी भी उपस्थित रही। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमो की श्रृंखला में उड़ान के बच्चों एवं महिलाओं द्वारा प्रस्तुतियां दी गई।

स्वरा त्रिपाठी द्वारा गणेश वंदना पर नृत्य कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। तत्पश्चात वागीशा पंत द्वारा सरस्वती वंदना पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसी श्रृंखला में यश वर्मा, नेहा तिवारी एवं दामिनी संत द्वारा आए हुए अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत गाकर अतिथियों का मन प्रफुल्लित कर दिया।


बाकी कलाकारों के नाम हैं: आभा, सुनीता पटेल, सविता, रचना वर्मा, गंगा, जूही, नीलम श्रीवास्तव, पूजा, रोली, शिल्पी, प्रतिमा, सुरभि, शर्मिला, मीना, मोहिनी, धपोला, नीतू, सीमा राय, रीता यादव, नीलम शुक्ला, प्रतिभा, सविता यादव, श्रद्धा, रिया यादव,भारती सिंह, प्रियम, मनीष पंडित एंकर, नेहा, बीनू, सूरज, अंजलि, दामिनी।


कार्यक्रम में प्रख्यातगई कलाकारों एवं समाजसेवी संस्थाओं द्वारा शिरकत की गई जिनको संस्था के द्वारा सम्मानित किया गया। कलाकारों में प्रमुखता से कथक घराना, भरतनाट्यम्, लोक गायन, लोक नृत्य, वादन, की जानी मानी हस्तियां मौजूद रही। उड़ान की संस्थापक सरिता सिंह ने बताया

कि संस्था द्वारा हर वर्ष डांडिया का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस वैश्विक महामारी के चलते काफी समय बाद यह आयोजन किया जा रहा है इसलिए महिलाओं और बच्चों में काफ़ी उत्साह है। उन्होंने बताया की डांडिया उत्सव में उड़ान से जुड़ी 25 महिला समूहों द्वारा डांडिया गरबा नृत्य कर कार्यक्रम में धूम मचा दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button