लखनऊ
इंसानियत वेलफेयर सोसाइटी के साथी दानिश ने प्रियंका सिंह जी को 1 यूनिट ब्लड लोहिया हॉस्पिटल में दिया
प्रियंका सिंह जी का इंसानियत वेलफेयर सोसाइटी के पास शाम के फोन आया। उन्होंने बताया कि डिलीवरी होनी है 1 यूनिट ब्लड बहुत सख्त अर्जेंट जरूरत है काफी लोगों को मैंने फोन किया लोगों ने कहा कि हम आ रहे हैं।
कोई पहुंचा नहीं आपकी संस्था का नंबर मिला है तो मेरी मदद करिए।
इंसानियत वेलफेयर सोसाइटी ने अपने मजबूत साथी दानिश को कॉल किया उन्होंने कहा कि मैं एक यूनिट ब्लड दूंगा और उन्होंने जाकर प्रियंका सिंह जी को लोहिया हॉस्पिटल में दिया और प्रियंका सिंह की फैमिली ने दानिश भाई को बहुत दुआ दी और यह भी कहा कि आप लोग जिस तरीके से लोगों की मदद करते हैं यह सबसे बड़ा इंसानियत काम है।