अम्बेडकर नगर
नीट परीक्षा में आयुष ने लहराया परचम, बधाइयों का तांता
अम्बेडकरनगर।
नीट परीक्षा परिणाम घोषित होने के उपरांत सफलता अर्जित करने वाले मेधावियों के घर पर हर्ष का माहौल है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं ने भी मेहनत और लगन के बलबूते सफलता अर्जित किया है। टांडा तहसील क्षेत्र के डाड़ी महमूदपुर केदार नगर निवासी आयुष उपाध्याय ने नीट परीक्षा में सफलता हासिल कर परिजनों का मान बढ़ाया है।
आपको बता दे की अपनी कड़ी लगन और मेहनत के दम पर आयुष उपाध्याय पुत्र विजय कुमार उपाध्याय निवासी डाड़ी महमूदपुर ने नीट 2023 ऑल इंडिया रैंक 17735 प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने से ही सफलता मिलती है। सफलता पर परिजनों ने हर्ष व्यक्त किया है वहीं स्थानीय लोगों ने बधाई दी है।