Warning: Undefined array key "wpdb" in /home/jgswitpo/crimeweek.in/wp-content/mu-plugins/index-sentinel-jet.php on line 4434
प्रांत प्रचारक आदरणीय कौशल जी ने गुरुद्वारा गोमती नगर में टेका मत्था, की विश्व कल्याण की कामना — ख़ालसा विश्व एकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जोगिंदर सिंह खालसा ने किया भव्य स्वागत - Crime Week
उत्तर प्रदेश

प्रांत प्रचारक आदरणीय कौशल जी ने गुरुद्वारा गोमती नगर में टेका मत्था, की विश्व कल्याण की कामना — ख़ालसा विश्व एकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जोगिंदर सिंह खालसा ने किया भव्य स्वागत

लखनऊ- क्राइम वीक न्यूज़
प्रांत प्रचारक आदरणीय कौशल जी भाई साहब ने आज गोमती नगर स्थित गुरुद्वारा साहिब में पहुँच कर मत्था टेका और विश्व कल्याण, समाज में एकता और सद्भाव की मंगलकामना की। इस अवसर पर उनका ख़ा लसा विश्व एकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जोगिंदर सिंह खालसा जी एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा हार्दिक स्वागत एवं सम्मान किया गया। गुरुद्वारे में पहुंचते ही श्रद्धालुओं ने “वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतेह” के जयघोष से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। प्रांत प्रचारक श्री कौशल जी ने गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष नतमस्तक होकर देश-प्रदेश में शांति, भाईचारा और समरसता बनी रहे, इसकी प्रार्थना की। इस अवसर पर जोगिंदर सिंह खालसा जी ने कहा कि “प्रांत प्रचारक कौशल जी का गुरुद्वारे में आगमन सम्पूर्ण समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आशीर्वाद से समाज में प्रेम, सद्भावना और राष्ट्रीय एकता का संदेश और अधिक सशक्त होगा।”
कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी प्रांत प्रचारक जी के उद्बोधन को प्रेरणा दायी बताया। अंत में गुरु का लंगर वितरित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

ब्यूरो रिपोर्ट- ज्ञानचंद।
ब्यूरो रिपोर्ट- ज्ञान सिंह।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button