उन्नाव

अफसरों ने भुलाया तो जन्मस्थली वालों ने दिल में बसाया

साहित्यकार पं. रामविलास शर्मा की 109 वीं जयंती पुरवा विकासखंड के ग्राम ऊंचगांव सानी में मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान शांति यज्ञ भी हुआ।

पं. रामविलास शर्मा स्मारक सेवा संस्थान के तत्वावधान में गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक अनिल सिंह सहित तमाम लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। विधायक ने कहा कि पं. रामविलास शर्मा ने साहित्य के क्षेत्र में अपनी अलग छाप छोड़ी। हिंदी साहित्य में दिया उनका योगदान हमेशा जीवंत रहेगा। गायक रामलखन तिवारी ने आल्हा गायन से श्रोताओं में वीररस का संचार किया।

पार्क में स्थापित प्रतिमा। संवाद
संयोजक जयमूर्ति शर्मा ने अतिथियों का सम्मान किया। कवि दिनेश प्रियमन, संजय श्रीवास्तव, सौरभ बाजपेयी, वंदना चौबे, डॉ. आनंद सहित अन्य कवियों ने अपनी कविताओं के माध्यम से उन्हें नमन किया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख सतीश चौधरी, अमित त्रिवेदी, सतीश त्रिपाठी, डॉ. रजनीश, गोविंद नारायण शुक्ला, डॉ. गोवर्धन लाल पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

पं. रामविलास शर्मा की प्रतिमा कार्यक्रम स्थल से करीब 70 मीटर दूर स्थित पार्क में स्थापित है। रविवार सुबह कार्यक्रम संयोजक जयमूर्ति शर्मा ने प्रतिमा को माला पहनाकर नमन किया। जयंती पर उन्हें एक ही माला चढ़ाई गई। जयमूर्ति ने बताया कि पार्क में पौधरोपण की वजह से कार्यक्रम स्कूल में किया गया।

प्रेम शंकर तिवारी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button