उन्नाव

परिणय सूत्र में बंधे 559 जोड़े

उन्नाव।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले की सभी छह विधानसभाओं में सामूहिक विवाह का समारोह आयोजित किया गया। जहां कुल 559 जोड़े परिणय सूत्र में धार्मिक रीति रिवाज के साथ बांधे गए। ब्याहे गए सभी जोड़ों में धर्म के मुताबिक 44 का निकाह करवाया गया।

निराला प्रेक्षागृह में सदर विधानसभा क्षेत्र के जोड़ों का विवाह कराया गया। इसमें कुल 33 जोड़े शामिल हुए। मंच पर जयमाल कराए जाने के बाद 21 जोड़ों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे कराए गए। जबकि, 12 जोड़ों का निकाह कराया गया। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने सभी जोड़ों को आशीर्वाद दिया। जिला समाज कल्याण अधिकारी नीलम सिंह आदि मौजूद रहे। बीघापुर के कमलापति इंटर कालेज परिसर में 53 जोड़ों का विवाह के बाद विधानसभाध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने नव दंपतियों को आशीष प्रदान किया।

अरुण दीक्षित, पंकज मिश्र, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविद नारायण शुक्ल, आशीष अटल, आशीष शुक्ल रिकू, योगेश बाजपेयी, बैजनाथ सिंह, बीघापुर प्रमुख प्रतिनिधि प्रकाश सिंह के अलावा एसडीएम अजीत कुमार जयसवाल, सीओ डीपी सिंह, बीडीओ अमित मिश्र, गजेंद्र सिंह, महानंद शुक्ला व अधिशासी अधिकारी राजेश दुबे आदि मौजूद रहे। आचार्य प्रमोद कुमार शुक्ला ने अग्नि के सात फेरे दिलाकर आजीवन विवाद रहित नशा मुक्त जीवन जीने की शपथ दिलाई। एक जोड़े का निकाह मौलाना निसार अहमद ने कराया। वहीं पुरवा में ब्लाक परिसर में 93 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। इसमें एक मुस्लिम जोड़ा शामिल रहा।

विधायक अनिल सिंह, डीएम रवींद्र कुमार व एसपी दिनेश त्रिपाठी के साथ हिलौली ब्लाक प्रमुख दिलीप दीक्षित, पुरवा ब्लाक प्रमुख सतीश चौधरी व बिछिया ब्लाक प्रमुख नीरज गुप्ता ने नवदंपती को आशीर्वाद दिया। बीडीओ हिलौली राजेश झा, बीडीओ पुरवा डा संतोष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। सफीपुर में महात्मा गांधी इंटर कालेज पहुंचे अल्पसंख्यक कल्याण, वक्फ एवं हज राज्यमंत्री मोहसिन रजा के सामने 81 जोड़ों के फेरे और 14 का निकाह कराया गया।

उन्होंने जोड़ों को आशीर्वाद दिया। विधायक बंबालाल दिवाकर ने भी सभी जोड़ों को आशीर्वाद दिया। अधिशासी अधिकारी डा अनुपम सिंह व खंड विकास अधिकारी गुलाब चंद्र मौजूद रहे। हसनगंज के राम सिंह लालता सिंह इंटर कालेज परिसर में 106 जोड़ों के अलावा चार मुस्लिम जोड़ों विवाह कराया गया। विधायक ब्रजेश रावत ने जोड़ों को प्रमाणपत्र व उपहार देकर आशीर्वाद दिया। औरास ब्लाक में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी प्रवीण दुबे ने अलग से उपहार दिया। अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार, संतोष चौधरी, बीडीओ मुनेश चंद्र, प्रवीण दुबे आदि मौजूद रहे।

बांगरमऊ में इंदिरा गांधी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में 167 हिदू जोड़ों के अलावा 12 अल्पसंख्यक जोड़ों का निकाह हुआ। कार्यक्रम में राज्यमंत्री मोहसिन रजा, विधायक श्रीकांत कटियार व भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार पहुंचे। बीडीओ अभिनव सरोज, सुरेंद्र प्रताप सिंह, चेयरमैन बांगरमऊ इजहार खां गुड्डू, रामनरेश कुशवाहा व ईओ राकेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट- हरीश गुप्ता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button