उन्नाव

ढाई लाख युवाओं को जोड़ेगी भाजपा

उन्नाव।

बुधवार को भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी व राष्ट्रीय मंत्री सत्य कुमार ने तीन विधानसभा क्षेत्रों में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जीत के मंत्र दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले जिले में ढाई लाख युवाओं को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया है।

प्रदेश सह प्रभारी ने कहा कि प्रदेश के चार करोड़ परिवारों को किसी न किसी योजना का लाभ जरूर मिला है। एक करोड़ से अधिक युवाओं को स्टार्ट अप जैसी योजनाओं का लाभ मिला है। 18 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगी है। उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि वह इंजीनियरिंग करने के लिए मैसूर गए। एमबीए करने के लिए सिडनी गए। उनके पास पैसा था चले गए पर उन्होंने कभी ये नहीं सोचा कि हमारे गरीब भाई कहां पढ़ेंगे। अखिलेश यादव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कहते हैं कि उन्हें लैपटॉप चलाना नहीं आता। मुख्यमंत्री ने गरीब युवाओं की चिंता करते हुए 28 इंजीनियरिंग कॉलेज साढ़े चार साल में बनाए हैं। उन्हें लैपटॉप चलाना नहीं आता लेकिन सरकार चलाना आता है। कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी प्रत्येक बूथ पर 100 सदस्य बनाने का कार्य करें। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार ने की। संचालन जिला महामंत्री आशीष बाजपेई अटल ने किया।

ब्यूरो रिपोर्ट- हरीश गुप्ता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button