अटल जयंती पर सांसद डॉ. साक्षी महाराज ने किया हवन
उन्नाव।
97वीं जयंती पर पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल विहारी वाजपेयी को याद किया गया। साक्षी धाम आवास पर सांसद डॉ. साक्षी महाराज ने हवन कर अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धाजंलि दी। इस दौरान कहा गया कि अटल बिहारी को पक्ष और विपक्ष सभी से आदर मिलता था।
सांसद ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारत के पूर्व प्रधानमंत्री ही नहीं बल्कि देश के रत्न थे। उन्होंने अपनी राजनीतिक उद्यमिता के चलते देश के गौरव को हमेशा विश्व के मंच पर उठाने का काम किया। भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता के सवाल पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर के आंदोलन पर 1953 में जब कश्मीर गए थे तो उनके साथ में पत्रकार की भूमिका में पं. अटल बिहारी वाजपेयी भी शामिल थे। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में आचार्य अजय शंकर तिवारी, गोपाल राजपूत, विजय द्विवेदी, रामचंद्र गुप्ता, नवीन सिंह व आदित्य त्रिपाठी शामिल रहे। वहीं गायत्री मंदिर में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक अखंड गायत्री यज्ञ हुआ। व्यवस्थापक सिद्धनाथ श्रीवास्तव ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी को पक्ष व विपक्ष सभी से सम्मान मिलता था। साधकों ने सात पालियों में आहुतियां डालकर यज्ञ पिता व गायत्री माता से आशीर्वाद लिया। सुरेश कुमार मिश्रा, सुशील कुमार जायसवाल, अजय कुमार शुक्ला, चंद्रकिशोर द्विवेदी, मीरा सिंह मौजूद रहीं।
