संपर्क क्रांति परिवार द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत 108 महिलाओं के सम्मान में एक भव्य आयोजन में बेंगलुरु से रीता सिंह को किया गया सम्मानित
नई दिल्ली।
भारत के प्रखर राष्ट्रवादी, साहित्यिक, सामाजिक एंव सांस्कृतिक संगठन ‘संपर्क क्रांति परिवार’ द्वारा नारी के सशक्तशाली जज्बे को नया आयाम देने के शुभ संकल्प स्वरूप मंगलवार, 8 मार्च 2022 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आई.एम.एस. सभागार नोएडा में राष्ट्रीय महिला शिखर सम्मेलन व महिला सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इसमें देश विदेश से विभिन्न क्षेत्रों से 108 महिलाओं को सम्मानित किया गया।
विभिन्न विधाओं में पारंगत महिलाओं को ‘राष्ट्र शक्ति शिरोमणि सम्मान’ से, गायिकाओं को ‘लता मंगेशकर स्वर कोकिला सम्मान’ से और शिक्षा व खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को ‘राष्ट्र तेजस्विनी सम्मान’ से अलंकृत किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि श्रीमती अन्नपूर्णा देवी शिक्षा राज्य मंत्री भारत सरकार, मुख्य अतिथि, उद्घाटनकर्ता श्री राम निवास गोयल दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व विख्यात ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ आचार्य दीदी सरस्वती देवकृष्ण गौड़ ने की। कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि डॉ अशोक बाजपेई राज्यसभा सदस्य एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, पद्मश्री गुलाबो सपेरा विश्व विख्यात कालबेलिया नृत्यांगना, शिल्पी गुप्ता मैनेजिंग डायरेक्टर आई. एम. एस. श्रीमती गीता कोड़ा लोकसभा सांसद, नृत्य शिरोमणि गुरु जीतेंद्र महाराज कथक आचार्य वाराणसी घराना, ऋतु महेश्वरी सीईओ नोएडा प्राधिकरण, डॉ राजश्री सिंह (आई.पी.एस)आईजी क्राइम क्राइम ब्रांच हरियाणा, एम. एस. बिट्टा अध्यक्ष ऑल इंडिया एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट पद्मश्री नलिनी अस्थाना, पद्मश्री कमलिनी अस्थाना, पद्मश्री शीला झुनझुनवाला, हिंदी साहित्य अकादमी सम्मान से सम्मानित श्रीमती चित्रा मुद्गल, बेगम नूर बानो (बेगम रामपुर रियासत) एवं पूर्व सांसद, शिक्षाविद डॉ. परीन सोमानी (लंदन), रुपिंदर बरार ए.डी.जी पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार, श्रीमती योगिता सिंह दिल्ली प्रदेश भाजपा महिला प्रकोष्ठ, डॉ. मंजू गुप्ता डीन आई. एम. एस., श्रीमती रेखा बोहरा समाज सेविका सहित विभिन्न क्षेत्रों से अति विशिष्ट और विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार डॉ. सीमा सूरी ने किया। जिसमें बेंगलुरु से लेखिका, कवियित्री, पत्रकार व समाज सेविका रीता सिंह को विश्व विख्यात ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ आचार्य दीदी सरस्वती देवकृष्ण गौड़, पद्मश्री गुलाबो सपेरा विश्व विख्यात कालबेलिया नृत्यांगना व संपर्क क्रांति परिवार के अध्यक्ष शिव विनायक शर्मा के कर कमलों द्वारा
“राष्ट्र शक्ति शिरोमणि सम्मान” से सम्मानित किया गया। संपर्क क्रांति परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष की अथक मेहनत और उनके जज्बे को सभी महिलाओं का नमन। महिलाओं को सम्मानित करना ही अपने आप में एक गर्व की बात है लेकिन 108 महिलाओं में प्रत्येक महिला को एक रानी की तरह महसूस कराना इतने ज्यादा गर्व की बात है जिसको महिलाएं महसूस ही कर सकती हैं उस ख़ुशी को शब्दों में नहीं बांधा जा सकता। इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव विनायक शर्मा एक महीने से अपने घर से दूर दिल्ली में इस भव्य आयोजन की तैयारियों में लगे हुए थे। इस आयोजन में आई हर महिला के चेहरे पर एक अलग ही मुस्कान एक अलग ही गर्व की अनुभूति थी।