पीलीभीत
किसानों को जैविक खेती को लेकर किया जागरूक
पीलीभीत।
कृषक जागरूकता कार्यक्रम के तहत मंगलवार को एक दिवसीय किसान मेले का आयोजन किया गया। इसमें डीएम ने किसानों को जैविक खेती के लिए जागरूक किया। बताया कि किसान कैसे अपनी आय दोगुनी कर सकते हैं।
डीएम पुलकित खरे की अध्यक्षता में मेले का आयोजन हुआ। कृषक प्रताप सिंह ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। इसमें कृषि विभाग, कृषि उत्पादन मंडी, उद्यान विभाग, मत्स्य, पशुपालन विभाग, वन्य एवं पर्यावरण एवं गन्ना विकास परिषद, रेशम, सुगन्धित पौधों की खेती के स्टाल लगाए गए। डीएम ने कहा कि रासायनिक एवं कीटनाशक आधारित कृषि की जगह जैविक एवं प्राकृतिक कृषि को अपनाएं जिससे भूमि की उर्वरकता शक्ति लंबे समय तक बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि बदलते जलवायु के साथ साथ खेती को नए तरीकों से अपनाएं।
