ट्रैक्टर ट्राली बालू से लदी हुई व 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार*
बलरामपुर
*मु0अ0स0 212/2023 धारा 379,411 भा0द0वि व 4/21 खान खनन अधि0 व 2/3 सार्वजनिक सम्पत्ति क्षति निवारण अधि0 में एक अदद ट्रैक्टर ट्राली बालू से लदी हुई व 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार*
*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री केशव कुमार* के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नम्रिता श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी ललिया श्री राधारमण सिंह* के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक श्री अजय कुमार पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में-
आज दिनांक 03.08.2023 को उ0नि0 श्री महेन्द्र प्रसाद मय हमराह का0 उपदेश का0 सुनील कुमार सिंह द्वारा ग्राम फटवा से पहले नहर के पास से रिशु तिवारी पुत्र विश्वनाथ तिवारी निवासी ग्राम रामदयालडीह मश0 फटवा थाना ललिया जनपद बलरामपुर को एक अदद ट्रैक्टर मय ट्राली अवैध खनन कर बालू से लदी, के साथ गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
1. रिशु तिवारी पुत्र विश्वनाथ तिवारी निवासी ग्राम रामदयालडीह मश0 फटवा थाना ललिया जनपद बलरामपुर
गिरफ्तार करने वाली टीम –
1.उ0नि0 महेन्द्र प्रसाद
2.का0 सुनील कुमार सिंह
3. का0 उपदेश वर्मा।
