बलरामपुर

स्लोगन में प्रियंका व निबंध में राज बहादुर रहे अव्वल

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्रीय कैडेट कोर दिवस का आयोजन हुआ।

बलरामपुर।

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्रीय कैडेट कोर दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान हुई स्लोगन, निबंध, रंगोली व चित्रकला प्रतियोगिताओं में एनसीसी कैडेट्स ने अपनी मेधा का जादू बिखेरा। स्लोगन में प्रियका जायसवाल, निबंध में राजबहादुर यादव, रंगोली में यशिका साहू व चित्रकला विपिन कुमार वर्मा अव्वल रहे।

नगर के सिटी मांटेसरी इंटर कालेज में हुई प्रतियोगिताओं में एनसीसी कैडेट्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्लोगन प्रतियोगिता में शुभी पांडेय ने दूसरा व प्रिया पांडेय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निबंध में अविष्कार यादव द्वितीय व सदानंद मिश्र तृतीय स्थान पर रहे। रंगोली में कोमल साहू ने दूसरा स्थान हासिल किया। शुभी पांडेय व अमिता पासवान संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। चित्रकला प्रतियोगिता में मनीष कुमार दूसरे व अमिता पासवान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य केपी यादव ने सभी विजयी कैडेट्स को पुरस्कार देकर उनका उत्साहव‌र्द्धन किया। शिक्षक शशांक, सत्येंद्र मिश्र का विशेष योगदान रहा।

गणित-विज्ञान प्रदर्शनी में नौनिहालों ने दिखाई प्रतिभा

बलरामपुर: ब्लाक संसाधन केंद्र शिवपुरा में उच्च प्राथमिक स्तर के बच्चों के लिए गणित और विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसमें नौनिहालों ने अपने माडल प्रस्तुत कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मोबाइल के लाभ व हानि विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता में अपने विचार व्यक्त किए।

परिषदीय स्कूलों के नौनिहालों की गणित व विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए अभिनव प्रयोग चल रहा है। इसके तहत गणित-विज्ञान माडल प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है। बीआरसी में आयोजित प्रदर्शनी में क्षेत्र के 84 उच्च प्राथमिक और कंपोजिट स्कूलों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। गणित का हमारे जीवन में क्या महत्व है विषय पर भाषण प्रतियोगिता भी हुई। कार्यक्रम के समापन पर खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। जिला समन्वयक प्रशिक्षण मोहित देव त्रिपाठी, राज्य सन्दर्भदाता समूह सदस्य महमूदुल हक, डा. प्रतिमा सिंह, आलोक कुमार शर्मा, रितेश अवस्थी, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिला महामंत्री तुलाराम गिरि, सत्यप्रकाश पाठक, वेदमणि त्रिपाठी मौजूद रहे।

 

ब्यूरो रिपोर्ट- टी.पी. पाण्डेय।
ब्यूरो रिपोर्ट- टी.पी. पाण्डेय।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button