सुबह खाली पेट पानी पीने से दूर होंगी पेट की बीमारियां
बलरामपुर।
सुबह खाली पेट पानी पीने से पेट की तमाम बीमारियां दूर होंगी। बीमारियों से बचाने में योग की क्रियाएं भी मददगार बनेंगी। नियमित योगाभ्यास से रोग प्रतिरोधक क्षमता का शरीर में विकास होगा है।
योग की निशुल्क कक्षाएं चलाकर लोगों को योगाभ्यास कराया जा रहा है। योग प्रशिक्षक डॉ. अमरजीत ने बीते दिन बताया कि जिले के लोगों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए योगाभ्यास की नियमित रुप से निशुल्क कक्षाएं चलाई जा रही हैं ऑफलाइन क्लास में 18 पुरुषों व 15 महिलाओं ने पंजीकरण कराया है जो नियमित शामिल हो रहे हैं।
ऑनलाइन क्लास से जिले के तमाम लोग जुड़े हुए हैं जिन्हें नियमित योग क्रियांए सिखाई जा रही हैं। जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार राव, सीएमएस जिला मेमोरियल अस्पताल डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव व क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डॉ. दिग्विजयनाथ सिंह लोगों को योगाभ्यास की बारीकियां सिखा रहे हैं।
नियमित योगाभ्यास के साथ सुबह खाली पेट पानी पीने से पेट व शरीर तमाम बीमारियां दूर हो जाएंगी। भोजन करने से 30 मिनट पहले दो गिलास पानी अवश्य पीएं। रोजाना दिन में कई बार पानी का सेवन करने से शरीर व मस्तिष्क स्वस्थ रहेगा।
