बलरामपुर

बारिश का अनुमान, तिलहनी व दलहनी फसलों को नुकसान

बलरामपुर।

शनिवार की सुबह आसमान में छाए बादलों से बूंदाबांदी शुरू होने पर अनुमान लगाया जा रहा है कि आगामी दिनों में हल्की से सामान्य बारिश हो सकती। बारिश से तिलहनी व दलहनी फसल को नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। किसान मौसम की बेरूखी को देखकर चिंतित हैं, और उन्होंने फसल को बचाने का उपाय शुरू कर दिया है। मौसम विभाग आगामी दिनों में भीषण ठंड का संकेत दे रहा है। लोगों की मुसीबतें बढ़ सकती है।

शनिवार को दिनभर आसमान में बदली छायी रही। बादलों के बीच हल्की फुहार पड़ी। बारिश होने तथा ठंड बढ़ने से सरसों, मसूर, चना, मटर व अरहर आदि की फसलों को व्यापक नुकसान हो सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि सिलसिला आगामी 30 जनवरी तक जारी रह सकता है। 30 जनवरी तक भीषण ठंड की चेतावनी दी जा रही है। लोगों को अभी ठंड से निजात मिलने की संभावना बिल्कुल नहीं दिख रही है। हल्की बारिश व ठंड से लोग घरों में दुबकने को विवश दिखे। सार्वजनिक स्थलों पर लोग अलाव के किनारे दुबकते नजर आए।

इस तरह से करें बचाव

फसलों को पाले से बचाने के लिए खेतों में धुआं करें। खेत में नमी के लिए हल्की सिंचाई करें। तैयार सरसों व लाही की फसल को काटकर सुरक्षित स्थान पर रख लें। अधिक बारिश होने पर जलनिकासी का प्रबंध करें। आगामी 30 जनवरी तक तापमान 4 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। यदि ऐसा हुआ तो पाले की संभावना बढ़ जाएगी।

डॉ. अंकित तिवारी, कृषि वैज्ञानिक

ब्यूरो रिपोर्ट- टी.पी. पाण्डेय।
ब्यूरो रिपोर्ट- टी.पी. पाण्डेय।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button