बलरामपुर

अमृत सरोवर के निर्माण में लगे 76 श्रमिक

बलरामपुर।

आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में विकास खंड में नौ अमृत सरोवर बनने हैं। सात गांवों में तालाबों की खोदाई का कार्य चल रहा है। जिगना गावं में पुराने तालाब का सुंदरीकरण कराकर उसे अमृत सरोवर बनाया जा रहा है। वर्षा का जल संचयन करने के लिए सरोवर गहरा किया जा रहा है। घास और झाड़ियों की सफाई कराने के लिए मनरेगा श्रमिक लगाए गए हैं। वर्तमान समय में 76 मनरेगा श्रमिक काम कर रहे हैं। सरोवर निर्माण की शुरूआत ब्लाक प्रमुख हेमंत जायसवाल ने भूमिपूजन कर कराया था। 15 अगस्त से पूर्व सरोवर बनाने का काम पूरा करने की योजना है।

समय से सरोवर तैयार करने के लिए ब्लाक प्रमुख स्वयं नियमित निगरानी कर रहे हैं। प्रधान शौकत अली ने बताया कि जिस तालाब का अमृत सरोवर योजना में चयन किया गया है। इसके सुंदरीकरण में पिछले वित्तीय वर्ष में भी मनरेगा से कार्य कराया गया था। इस लिए बजट कम खर्च होगा। 14 लाख 60 हजार रुपये खर्च किया जाएगा। सरोवर समय से तैयार भी हो जाएगा। 40 मीटर चौड़ा और 102 मीटर लंबे सरोवर को वर्षा के जल से ही भरा जाएगा। सरोवर की गहराई अधिकतम पांच मीटर रहेगी। वर्षा का जल खींचने के इनलेट व आउटलेट (सरोवर का पानी बाहर निकालने के लिए) का निर्माण किया जाएगा। तालाब के चारों तरफ पहले से ही सागौन के पेड़ लगे हैं। तालाब के किनारों पर बैठने के लिए सीमेंटेड सीट व वाकिग पटरी का निर्माण कराया जाएगा। खंड विकास अधिकारी सागर सिंह ने बताया कि अमृत सरोवर वर्षा की बूंद को सहेजने के साथ भूमिगत जल स्तर को बढ़ाने का काम करेगा। गांवों में पिकनिक स्पाट के रूप में विकसित किए जाने की योजना है।

ब्यूरो रिपोर्ट- टी.पी. पाण्डेय।
ब्यूरो रिपोर्ट- टी.पी. पाण्डेय।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button