बलरामपुर

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर आयोजन

 

बलरामपुर।

नगर के पॉयनियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को खेल के महत्व की जानकारी देते हुए प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. एमपी तिवारी ने कहा कि 23 जून को हर वर्ष अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य खेलों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हर आयु वर्ग के लोगों की भागीदारी को बढ़ावा देना है। ओलंपिक खेल में 200 से अधिक देश हिस्सा लेते हैं। इसमें कई तरह के ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन खेल होते हैं। भारतीय खिलाड़ियों ने 30 ओलंपिक खेलों में नौ गोल्ड, छह सिल्वर और 11 कांस्य पदक जीतकर भारत को विश्व में गौरवान्वित किया है।

इस दौरान विद्यालय में हॉकी व वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के छात्र कृष्णा पासवान, महेश गुप्ता, अतुलेश शुक्ला, अंश श्रीवास्तव, आयुश सिंह, तबिस व अल्ताफ आदि ने प्रतिभाग किया। कला एवं भाषण प्रतियोगिता में फैजा खान, रूद्राक्ष शुक्ला, जितेंद्र वर्मा, शोभित यादव, ओम पांडेय एवं फरहत फातिमा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

रिपोर्ट- पवन कुमार मिश्रा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button