बाराबंकी

शीतलहरी ने कंपकंपाया, 4 डिग्री पहुंचा रात का तापमान

बाराबंकी।

पहाड़ों पर हुई बर्फबारी रविवार को न्यूनतम तापमान गिरकर चार डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं शीतलहरी से लोग कांप उठे। दिन में धूप तो निकली लेकिन बर्फीली हवा के कारण उसका कोई असर नहीं दिखाई दिया। शाम होते ही गलन बढ़ने के कारण लोग घरों में दुबक दिखे।

मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिखने लगा है। अचानक दो दिनों से पारा लगातार गिर रहा है। बर्फबारी की वजह से ही गलन बढ़ गई है।

रविवार को दिन का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 4.5 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान तीन डिग्री लुढ़ककर 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शाम होते ही गलन बढ़ने से लोग कांप उठे और अपने-अपने घरों में दुबक गए। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय, कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि अगले 24 घंटे में हवा सामान्य से तेज गति से चलने की संभावना है, जिससे तापमान सामान्य से कम रहने के आसार हैं। पाला गिरने की भी उम्मीद है।

नहीं जलते मिले अलाव
मौसम में आए बदलाव से सबसे ज्यादा दिक्कतें दैनिक मजदूरों और रिक्शा चालकों को हो रही हैं। जिनके लिए रैन बसेरे तो बना दिए गए हैं लेकिन ज्यादातर चिह्नित स्थानों पर अभी तक अलाव जलवाने के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। ईओ पवन कुमार का कहना है कि ठंड को देखते हुए शहर में कई और स्थानों पर अलाव जलवाए गए हैं और रैन बसेरों में भी लोगों को ठंड से बचाव के इंतजाम किए गए हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट- मो. कदीर।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button