बाराबंकी

राष्ट्रप्रेम का दिखा अनूठा संगम, लहराया तिरंगा

बाराबंकी।

खेल प्रतियोगिताओं के लिए चर्चित नगर का केडी सिंह बाबू स्टेडियम शुक्रवार को देशभक्ति की अलख जगाने वाली अनूठी प्रस्तुतियों का साक्षी बना। हजारों लोगों की उपस्थिति में राष्ट्रवादी कलाकार बाबा सत्य नारायण मौर्य ने कूची से स्वतंत्रता में योगदान देने वाले शहीद भगत सिंह, छत्रपति शिवा जी महाराज, सुभाष चंद्र बोस जैसे राष्ट्रनायकों के चित्र उकेरे और भावी पीढ़ी से राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका का निर्वहन करने का आह्वान किया। इस पर उपस्थिति लोगों ने तालियों, वंदेमातरम और भारत माता के जयकारों व पुष्प वर्षा का उनका अभिनंदन किया।

अमृत महोत्सव आयोजन समिति की ओर से आयोजित अमृत महोत्सव में उन्होंने पेड़ों के कटान, जल अपव्यय रोकने और आर्थिक आजादी की लड़ाई में आगे आने का आह्वान किया। मेरा रंग दे बसंती चोला, ये देश है वीर जवानों का जैसे अनेक गीतों व भारती माता की आरती की प्रस्तुति दी। भारत मां के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन से कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

ब्यूरो रिपोर्ट- मो. कदीर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button