भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में अटल संकल्प बाइक रैली का हुआ आयोजन
रायबरेली।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में सदर विधानसभा रायबरेली में अटल संकल्प बाइक रैली का आयोजन हुआ जिसमें त्रिपुला चौराहे से युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा इस रैली की शुरुआत की गई और यह रैली नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई चंपा देवी मंदिर, धुन्नीसिंह नगर ,कहारों का अड्डा, बस स्टॉप, कचहरी, कोतवाली रोड ,घंटा घर चौराहा होते हुए सुपर मार्केट में रैली का समापन हुआ। इस मौके पर सुपर मार्केट स्थित भाजपा कार्यालय में अटल बिहारी वाजपेई जी की प्रतिमा पर व पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की मूर्ति पर पुष्प वर्षा व माल्यार्पण कर भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई जी को सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नम आंखों से याद कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई इस मौके पर विशेष रूप से भाजपा नगर अध्यक्ष तिवारी जी,नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा निलेश सचान ,नगर महामंत्री युवा मोर्चा कर्ण सिंह अमन दीक्षित,हर्षित अग्रवाल,श्रेयांश मिश्र,गौरव मिश्र, अनुपम मिश्र,प्रशांत सिंह,विशाल सिंह,अमन ठाकुर सहित सैकड़ों की संख्या में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता व आम जनमानस की उपस्थिति रही इस मौके पर नगर अध्यक्ष निलेश सचान जी ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेई जी भारतीय जनता पार्टी के पिता तुल्य हैं, पार्टी अटल जी के मार्गदर्शन पर चलकर देश में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में एक नवीन कीर्तिमान स्थापित करेगी इसी क्रम में नगर महामंत्री कर्ण सिंह ने जी ने कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई जी भारत के वीर सपूत थे और भाजपा परिवार को सदैव उनकी कमी खलती रहेगी व हमे अटल जी से प्रेरणा लेकर देश की सेवा में सदैव तत्पर रहना चाहिए।
![](https://www.crimeweek.in/wp-content/uploads/2021/12/IMG-20211214-WA0008-229x300.jpg)