लखनऊ

राष्ट्रीय युवा दिवस (स्वामी विवेकानंद जयन्ती) के उपलक्ष्य में एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया

लखनऊ।

राष्ट्रीय युवा दिवस (स्वामी विवेकानंद जयन्ती के उपलक्ष्य में होटल द रेग्नेन्ट लखनऊ में भारतीय संस्कृति की रक्षा करने वाले साधू संतो के खिलाफ हो रही साजिशों को रोकने के सम्बंध में एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया।

प्रेसवार्ता में भारतीय सनातन संस्कृति व हिन्दुत्व के मुद्दे पर प्रखर बोलने वाले हिन्दू राष्ट्र सेना के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री धनंजय देसाई जी ने कहा कि हिन्दु संतो पर लगातार हमले हो रहे है। संतो का सम्मान, उनके चरणों की पूजा, संत परम्परा की धरोहर की रक्षा करना यह मेरे कुलाचार में आता है।

प्रेसवार्ता में मुख्य अतिथि के तौर पर आये हुए विश्व हिन्दु परिषद के (गौरक्षा विभाग) राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अवधेश गुप्ता जी एवं भाजपा विधायक श्री सुरेश चन्द्र तिवारी जी ने श्री धनंजय देसाई जी की बातों का सर्मथन किया।

इस कार्यक्रम में श्री योगवेदांत सेवा समिति के अध्यक्ष श्री उमेश आहुजा जी अपने सभी पदाधिकारियों सहित उपस्थित रहे। राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सुनीता बंसल जी भी उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button