उन्नाव

मंदिर से घंटा चोरी करने वाले दो चोर गिरफ्तार

उन्नाव।

प्रसिद्ध मंदिर के बाहर बरगद के पेड़ में लगे करीब एक सैकड़ा से अधिक घंटे चोरी हो गए। पूजा करने पहुंचे लोगों ने देखा तो घंटे गायब मिले। लोगों ने आसपास खोजबीन शुरू की। जहां दो चोर चोरी किए गए घंटो का बंटवारा कर रहे थे। ग्रामीणों ने पकड़ कर उन्हें पेड़ से बांधकर उनकी जमकर पिटाई की। पुलिस ने दोनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया है।

पूरा मामला सोहरामऊ थाना क्षेत्र के सराय जोगा गांव है। गांव के बाहर एक बरगदाही बाबा का प्रसिद्ध मंदिर है। बताते हैं यहां पर आने वाले श्रद्धालु जो मनोकामना मानते हैं वह पूर्ण होती है। यहां बरगद के पेड़ में छोटे से लेकर बड़े सैकड़ों घंटे बंधे हुए हैं। आज सुबह दो चोर पहुंचे और करीब सौ से अधिक घंटों को खोल लिया।

घंटों का बंटवारा कर रहे थे दोनों चोर
उधर पूजा करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने घंटे गायब देखे। आनन-फानन में ब्राह्मणों की भीड़ जमा हो गई। आसपास तलाश की तो दोनों चोर बरगद से खोले गए घंटों का बंटवारा कर रहे थे। इसी दरमियान ग्रामीणों ने पकड़ कर गांव के बाहर एक पेड़ से बांधकर उनकी जमकर पिटाई की। इसकी जानकारी पुलिस को हुई। मौके पर पहुंचे दो सिपाहियों ने पेड़ से बंधे चोरों को ग्रामीणों के चुंगल से छुड़वाया।

जहां पर पुलिस ने दोनों से पूछताछ की। उन्होंने अपना नाम वीरेन कुमार बेटे राम प्रसाद, नकारे बेटे स्व चौधरी सिंह निवासी गोकुल खेडा मझरा कांथा थाना असोहा बताया। दोनों चोर आपस में चाचा भतीजे हैं। सोहरामऊ थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि दोनों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ब्यूरो रिपोर्ट- हरीश गुप्ता।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button