पत्रकारों ने किया रीति रिवाज से मृत बेसहारा महिला के पति का अंतिम संस्कार
लखनऊ ।
सरोजनी नगर के एलडीए विश्वनाथ अकैडमी के पास की रिक्शा कालोनी में एक वृद्ध सोनू की मौत बीती रात बीमारी से हो गई।
गरीबी से लाचार वृद्ध पत्नी सुशीला अपने बीमार पति की हुई मौत के बाद शव के पास रो रही थी कालोनी के इक्का दुक्का लोग ही वहां मौजूद रहे उसका कालोनी में अपना कोई नहीं था अब बेबस महिला अपने पति का अंतिम संस्कार करे भी तो कैसे? मामले की जानकारी जैसे ही क्राइम वीक न्यूज के लखनऊ के ब्यूरो चीफ विशाल कुमार चौधरी को मिला उन्हें तुंरत महिला की सहायता के लिए आगे बढ़े , और साथ में अवध प्रेस क्लब के सदस्य सुमित सिंह को दिया मामला प्रेस क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष सिंह को बताया। आशीष सिंह द्वारा मौके पर कुछ और पत्रकारों साथियों के साथ पहुंचकर रो रही महिला को ढांढस देकर शांत कराते हुए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। क्षेत्रीय विधायक ने भी किया आर्थिक सहयोग
जानकारी सरोजनी नगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह को दी गई उन्होंने मौके पर अपने प्रतिनिधि केएन सिंह को भेज कर 10 हजार रुपए की तुरंत आर्थिक सहायता दिलवाई। महिला का अपना कोई नही था तो पत्रकारों ने दी चिता को मुखाग्नि
शव का अंतिम संस्कार करने के लिए भैसा कुंड धाम निश्चित किया गया और मौके पर शव वाहन के माध्यम से मृतक के शव को भैंसाकुंड धाम ले जाया गया जहां पर मृतक का अपना कोई नहीं होने के कारण पत्रकारों में विशाल कुमार चौधरी ,आशीष सिंह, सुमित सिंह, ऋषि राज गुप्ता , आदि ने चिता को मुखाग्नि देकर हिंदू रीति रिवाज से शव का अंतिम संस्कार करवाया।
और बेसहारा हुई वृद्धा की हर संभव मदद करने बात कही। अंतिम संस्कार के बाद शनिवार को अस्थियां कलश के साथ वृद्धा को सौप दी जाएगी। और भविष्य में भी वृद्धा की हर संभव मदद के लिए अवध प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान समेत समस्त पदाधिकारी सदस्य गण हर संभव मदद किए जाने को लेकर तत्पर हैं।