Warning: Undefined array key "wpdb" in /home/jgswitpo/crimeweek.in/wp-content/mu-plugins/index-sentinel-jet.php on line 4434
कलक्टर ने खरीदी केंद्र में महिला किसान से ले ली ऋण-पुस्तिका - Crime Week
बलरामपुर

कलक्टर ने खरीदी केंद्र में महिला किसान से ले ली ऋण-पुस्तिका

बलरामपुर।

विकासखंड रामचन्द्रपुर के धान खरीदी केन्द्र महावीरगंज का कलक्टर विजय दयाराम के. ने औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने धान के रख-रखाव व खरीदी केन्द्र में उपलब्ध सुविधाओं तथा नमी मापक यंत्र, स्टैंसिल, किसानों से खरीदे गए धान की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान मृत किसान के नाम पर धान बेचने आई महिला किसान का धान जब्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने मृत किसान के परिजनों को ऋण पुस्तिका में फौती, नामांतरण कराने को कहा। उन्होंने लघु एवं सीमांत किसानों से प्राथमिकता के साथ धान खरीदी करने के निर्देश समिति प्रबंधक को दिए।

कलेक्टर ने समिति में धान बेचने आए किसानों की ऋण पुस्तिका का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि मृत किसान अब्दुल रहमान की ऋण पुस्तिका लेकर रोशन बानो पति तालिब अंसारी धान बेचने पहुंची थी। इस पर उन्होंने रोशन बानो के कब्जे से 111 बोरी धान जब्त करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही कलेक्टर ने रोशन बानो के पति को ऋण पुस्तिका में फौती, नामांतरण चढ़वाने को कहा। निरीक्षण के दौरान कलक्टर ने धान खरीदी के सहायक नोडल अधिकारी एवं समिति प्रबंधक से आगामी दिनों में की जाने वाली धान की खरीदी की जानकारी ली।

ब्यूरो रिपोर्ट- टी.पी. पाण्डेय।
ब्यूरो रिपोर्ट- टी.पी. पाण्डेय।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button