Uncategorized

शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*

*थाना रेहरा बाजार बलरामपुर में आयोजित थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी बलरामपुर व अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा सुनी गयी शिकायतकर्ताओं की शिकायतें-*
*शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*

*जिलाधिकारी बलरामपुर श्री विपिन कुमार जैन व अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विशाल पाण्डेय* द्वारा आज दिनांक 14/02/2025 को थाना रेहरा बाजार में आयोजित थाना समाधान दिवस पर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना गया तथा राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।
महोदय द्वारा उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों के प्रकरणों को गम्भीरता से सुना जाए तथा स्थलीय निरीक्षण करके समस्या का निस्तारण सुनिश्चित करते हुए प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button