उत्तर प्रदेश

*विदेश में अच्छी नौकरी का झांसा देकर साइबर स्लेवरी में डालने वाले सक्रिय गैंग का भंडाफोड करते हुये एक बड़े अन्तर्राज्यीय/अन्तर्जनपदीय संगठित गिरोह के 02 अनाधिकृत एजेन्ट/ शातिर साइबर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार*

*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार* द्वारा जनपद बलरामपुर में हुए साइबर ठगी व साइबर स्लेवरी जैसे अपराधों के अनावरण के विरुध्द कार्यवाही किये जाने हेतु दिये गये सख्त निर्देश के क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक / नोडल अधिकारी साइबर क्राइम श्री विशाल पाण्डेय* व *क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर/ अपराध डॉ जितेन्द्र कुमार* के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक तुलसीपुर निरीक्षक श्री राज कुमार सिंह जनपद बलरामपुर के नेतृत्व में मु0अ0सं0 17/2026 धारा 318(4), 140(4), 143(2), 3(5), 61(2)(ए) बीएनएस व धारा 10, 24 उत्प्रवास अधिनियम व 66डी आईटी एक्ट के बावत अभियुक्तगण द्वारा यूट्यूब चैनल के माध्यम से थाईलैण्ड में डाटा इण्ट्री आपरेटर की नौकरी दिलाने के विज्ञापन द्वारा झांसा देकर प्रार्थी से 60,000 रुपये व दस्तावेज लेना व मुम्बई से थाईलैण्ड तथा थाईलैण्ड से अवैध रुप से लाओस ले जाना जहां विपक्षी राम प्रवेश सिंह द्वारा प्रार्थी को स्कैम कंपाउंड में 2,50,000 रुपये में बेच देना जहां उससे जबरन साइबर फ्राड तथा साइबर स्लेवरी कराना के सम्बन्ध पंजीकृत अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण 1. फैजान रजा पुत्र ताज मोहम्मद निवासी ग्राम अमहवा थाना बखिरा जनपद संत कबीर नगर को हरैय्या तिराहा मालगोदाम रोड़ क्रासिंग के पास से दिनांक 16.02.2026 समय 07.10 बजे तथा अभि0 2. राम प्रवेश सिंह पुत्र स्व0 कंचन सिंह निवासी ग्राम व पोस्ट कुसरना थाना व तहसील केराकत जनपद जौनपुर उ0प्र0 वर्तमान पता रूम नं0 72 सी गली नवजीवन हाउंसिंग सोसाइटी सिंह स्टेट समतानगर कांदवली मुम्बई महाराष्ट्र को समतानगर कांदावली मुम्बई से पुलिस टीम द्वारा दिनांक 11.02.2026 समय 03.09 बजे को गिरफ्तार कर अभि0गण उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।

*गिरफ्तार किये गये अभियुक्तो का विवरणः-*
1. फैजान रजा पुत्र ताज मोहम्मद निवासी ग्राम अमहवा थाना बखिरा जनपद संत कबीर नगर
2. राम प्रवेश सिंह पुत्र स्व0 कंचन सिंह निवासी ग्राम व पोस्ट कुसरना थाना व तहसील केराकत जनपद जौनपुर उ0प्र0 वर्तमान पता रूम नं0 72 सी गली नवजीवन हाउंसिंग सोसाइटी सिंह स्टेट समतानगर कांदवली मुम्बई महाराष्ट्र
*अपराध करने का तरीका (Modus Operandi):-*
अभियुक्त रामप्रवेश सिंह एवं फैजान रजा के बयानों के आधार पर यह स्पष्ट होता है कि दोनों एक संगठित अंतरराष्ट्रीय साइबर मानव तस्करी गिरोह का हिस्सा थे, जो सोशल मीडिया विशेषकर यूट्यूब चैनल @Faizuvlog350 के माध्यम से थाईलैंड (बैंकॉक) में डाटा एंट्री नौकरी का झूठा विज्ञापन देकर भारतीय युवकों को 60,000 रुपये वेतन का लालच देते थे, उनसे धनराशि वसूल कर बैंकॉक का टिकट बनवाते थे और वहां से गोल्डन ट्रायंगल मार्ग के जरिए अवैध रूप से लाओस पहुंचाकर स्कैम कम्पाउंड में प्रति व्यक्ति लगभग 2.5 लाख रुपये में बेच देते थे, जहां पीड़ितों को बंधक बनाकर उनसे ऑनलाइन निवेश एवं चैटिंग के माध्यम से साइबर ठगी कराई जाती थी; इस प्रक्रिया में रामप्रवेश लाओस में रिसीविंग एवं समन्वय की भूमिका निभाता था तथा फैजान भर्ती, इंटरव्यू और समन्वय का कार्य करता था, जबकि मकसूद, शादाब आदि अन्य सहयोगी थे, और प्राप्त कमीशन आपस में बांट लिया जाता था, जिसमें कुछ भुगतान क्रिप्टो (बाइनेन्स आईडी) के माध्यम से लिया जाता था; दोनों अभियुक्तों ने बिना किसी वैध रजिस्ट्रेशन के विदेश भेजने का कार्य करना तथा जानबूझकर लोगों को धोखे से लाओस स्थित साइबर स्कैम कम्पाउंड में भेजकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करना स्वीकार किया है।
*बरामदगीः-*
1. 02 अदद एड्राइड मोबाइल फोन
*गिरफ्तार/ अनावरण कर्ता टीम*
थाना तुलसीपुर साइबर थाना/ साइबर सेल/ सर्विलांस सेल टीम
1. प्र0नि0 राज कुमार सिंह 1. उ0नि0 श्री कर्मवीर सिंह
2. हे0कां0 अशो कुमार गौड़ 2. का0 अनिल कुमार
3. का0 अवधेश कुमार 3. का0 अखिलेश कुमार
4. का0 जय सिंह यादव 4. का0 शुभम सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button