*श्री हनुमंत-धाम मंदिर के द्वितीय प्राण प्रतिष्ठा वार्षिकोतसव का भव्य आयोजन*

लखनऊ के खुशी बिहार में स्थित श्री हनुमंत-धाम मंदिर के द्वितीय प्राण प्रतिष्ठा वार्षिकोतसव के उपलक्ष्य में खुशी बिहार आदर्श जन कल्याण समिति के द्वारा विशाल सुंदरकांड का पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। यह आयोजन दिनांक २२ फरवरी को संपन्न हुआ, जिसमें कॉलोनी वासियों और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

अनुभव संगीतकारों के द्वारा बाबा भजन संध्या का शुभारंभ कॉलोनी के अध्यक्ष श्री आनंद सिंह जी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर कार्यकारिणी समिति के सचिव श्री अजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष श्री देवानंद सोनकर, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर एवं सभी वरिष्ठ सदस्यों ने कार्यक्रम को भव्य बनाने में पूरा सहयोग किया।
सुंदरकांड पाठ के दौरान कॉलोनी वासियों और श्रद्धालुओं ने संगीतमय भजनों का आनंद लिया। आचार्य श्री सचिन बाजपेई एवं उनकी मंडली ने सुंदरकांड पाठ का संचालन किया, जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का समापन विशाल भंडारे के साथ हुआ, जिसमें सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर कॉलोनी के पार्षद माननीय श्री देवेंद्र सिंह यादव जी का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।
समिति के मीडिया प्रभारी उमेश शुक्ला जी ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी सदस्यों और कॉलोनी वासियों का सहयोग रहा। उन्होंने कहा कि श्री हनुमंत-धाम मंदिर के द्वितीय प्राण प्रतिष्ठा वार्षिकोतसव का आयोजन कॉलोनी के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर था, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस अवसर पर श्री सुदामा प्रसाद, श्री अश्विनी श्रीवास्तव, श्री मनमोहन बाजपेई, श्री सुधांशु त्रिपाठी, श्री आशीष पाल, श्री हरिश्चंद्र यादव जी, श्री रणजीत यादव, श्री लाल बहादुर सिंह, श्री प्रवीण कुमार सिंह, श्री सतीश तिवारी, श्री राजीव श्रीवास्तव, श्री अतुल श्रीवास्तव, श्री आलोक तिवारी, श्री अनिल तिवारी एवं श्री सुधांशु राय ने कार्यक्रम को भव्य बनाने में पूरा सहयोग किया।




