उत्तर प्रदेश

*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा थाना को0 नगर बलरामपुर का किया गया वार्षिक निरीक्षण*

*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार* द्वारा *अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय* के साथ थाना को0 नगर का *वार्षिक निरीक्षण* किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा सर्व प्रथम सलामी गार्द मालखाना रजिस्टर, हवालात, सीसीटीएनएस , CCTV, कार्यालय, मिशन शक्ति केंद्र, साइबर हेल्प डेस्क, आरक्षी बैरक, भोजनालय आदि का गहन निरीक्षण किया गया।

तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कार्यालय के विभिन्न रजिस्टरों (अपराध रजिस्टर, ग्राम अपराध रजिस्टर, HS निगरानी रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर आदि) का अवलोकन कर उन्हें पूर्णतः अद्यतन रखने के निर्देश दिए। साथ ही थाना परिसर के भ्रमण के दौरान साफ-सफाई एवं व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने हेतु संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

महोदय ने थाना स्थानीय पर उपस्थित संभ्रान्त व्यक्तियों जैसे ग्राम प्रधान, ग्राम प्रहरियों, बीट प्रभारी एवं बीट आरक्षियों के साथ बैठ कर सभी संबन्धित अधिकारी/ कर्मचारीगण को सम्भ्रांत जनों की सहायता से क्षेत्र में सतर्क दृष्टि बनाए रखते हुए सक्रिय अपराधियों तथा छोटी से छोटी घटनाओं से संबंधित गोपनीय व उपयोगी सूचनाएँ प्राप्त कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त उन्होंने लंबित विवेचनाओं के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी, आईजीआरएस एवं अन्य शिकायती प्रार्थना पत्रों के त्वरित निस्तारण, रात्रिकालीन चौराहों/तिराहों पर चेकिंग के माध्यम से अपराधियों के संचरण पर रोक लगाने, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी/क्रय-विक्रय में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने तथा महिला संबंधी अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया।
सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत जनचौपाल, शिकायत निस्तारण, महिला सुरक्षा कार्यक्रम तथा जनसंपर्क गतिविधियों की समीक्षा की गई। थाना स्तर पर आने वाली शिकायतों, महिला हेल्पडेस्क की कार्यप्रणाली एवं आगन्तुक पंजिका का अवलोकन किया गया और समुचित निस्तारण के निर्देश प्रदान किए गए। CCTNS के डिजिटल कार्यों की समीक्षा में प्रविष्टियों की गुणवत्ता, FIR अपलोडिंग, डिजिटल हस्ताक्षर एवं नेटवर्क सुविधाओं की स्थिति आदि का निरीक्षण किया गया।
*पुलिस अधीक्षक महोदय व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना को0 नगर परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।*

निरीक्षण के दौरान *क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योतिश्री*, *प्रभारी निरीक्षक थाना को0 नगर श्री मनोज सिंह* व समस्त बीट प्रभारी एवं बीट आरक्षियों सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

*पुलिस मीडिया सेल*
*जनपद बलरामपुर*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button