*जिला जज मा0 न्यायालय बलरामपुर, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण*
जनपद बलरामपुर में *श्रीमान् जिला जज मा0 न्यायालय बलरामपुर, श्रीमान् जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार* द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार बलरामपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार परिसर के विभिन्न हिस्सों का गहनता से जायजा लिया।
इस दौरान सुरक्षा एवं सतर्कता के दृष्टिगत बंदीगृहों की व्यवस्थाओं, सुरक्षा इंतजामों, स्वच्छता व्यवस्था का विस्तृत निरीक्षण किया गया। अधिकारियों द्वारा कारागार में साफ-सफाई की स्थिति का विशेष रूप से अवलोकन किया गया तथा इसे और बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
उच्चाधिकारी गण द्वारा निरीक्षण के समय बंदियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि बंदियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं।
उच्चाधिकारी गण द्वारा कारागार प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाए रखने, नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने तथा मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए बंदियों के पुनर्वास से संबंधित प्रयासों को बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए।
निरीक्षण के दौरान कारागार से जुड़े अन्य व्यवस्थागत पहलुओं की भी समीक्षा की गई तथा आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए गए।
*सोशल मीडिया सेल*
*कार्यालय पुलिस अधीक्षक*
*जनपद बलरामपुर*




