एसबीएल द्वारा लखनऊ में होमियोपैथिक दवा विक्रेताओं की भव्य बैठक आयोजित
लखनऊ।
होमियोपैथिक की अग्रणी स्वदेशी कंपनी एस०बी०एल० द्वारा दिनांक 24 मई 2026 को होटल मैरियट, गोमती नगर, लखनऊ में होमियोपैथिक दवा विक्रेताओं की एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 155 होमियोपैथिक दवा विक्रेता बंधुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ सायं 06:00 बजे हुआ। सर्वप्रथम डिविजनल सेल्स मैनेजर श्री मुकेश शर्मा, ज़ोनल सेल्स मैनेजर श्री उमेश चंद्र शुक्ला एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा होम्योपैथी के जनक डॉ. सैमुअल हैनिमैन के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ज़ोनल सेल्स मैनेजर श्री उमेश चंद्र शुक्ला ने स्वागत भाषण दिया तथा कंपनी की उपलब्धियों एवं गुणवत्ता के प्रति प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कंपनी के प्रबंधक निदेशक श्री प्रतीक श्रेष्ठा के नेतृत्व में कंपनी पिछले 43 वर्षों से अपनी दवाइयों की गुणवत्ता को निरंतर बनाए हुए है। साथ ही कंपनी समय-समय पर अपने नए उत्पादों की रिसर्च भी करती रहती है। इस अवसर पर कंपनी के नए उत्पादों की जानकारी भी उपस्थित विक्रेताओं को दी गई।
बैठक में उपस्थित होमियोपैथिक दवा विक्रेता बंधुओं ने भी अपने अनुभव साझा किए और बताया कि वे एस०बी०एल० की दवाइयों के माध्यम से निरंतर मरीजों को लाभ पहुंचा रहे हैं तथा कंपनी के प्रति उनका विश्वास लगातार मजबूत हुआ है।
कार्यक्रम के अंत में फील्ड सेल्स ऑफिसर श्री मनीष सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों एवं विक्रेता बंधुओं का आभार व्यक्त किया। रात्रि भोज के साथ यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ ।




