बलरामपुर: खुर्द चील्ही गौशाला में भ्रष्टाचार का आरोप, गौसेवक ने SP से की जांच और कार्रवाई की मांग*
बलरामपुर।
जिले के गौरा चौराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खुर्द चील्ही की गौशाला रोवांरी में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। गौशाला में कार्यरत गौसेवक ललई यादव पुत्र मंगल ने पुलिस अधीक्षक बलरामपुर को प्रार्थना पत्र देकर जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। सभा रोवांरी की गौशाला खुर्द चील्ही में 115 गायों को रखने की क्षमता है, लेकिन मौके पर वर्तमान में केवल 20 पशु मौजूद हैं। ललई यादव का आरोप है कि बीते समय में 15 गायों की मौत हो चुकी है।
गौसेवक ने ठेकेदार व ग्राम प्रधान अतीकुर्रहमान पुत्र जलील निवासी लखाही पर आरोप लगाया कि:
1. *चारा-पानी की अव्यवस्था*: पशुओं को मानक के अनुसार दाना नहीं दिया जा रहा। सिर्फ खड़ा और सूखा चारा दिया जाता है, जिससे पशुओं का पेट नहीं भर पाता और भूख से मौतें हो रही हैं।
2. *शवों का निस्तारण*: मरने वाली गायों को बिना सूचना दिए गुपचुप तरीके से गड़वा दिया जाता है।
3. *अन्य मूलभूत सुविधाओं का अभाव*: गौशाला में उजाले की कोई व्यवस्था नहीं है।
4. *वेतन में कटौती*: गौसेवक को मनरेगा दर पर मजदूरी दी जाती है। वेतन मांगने पर ग्राम प्रधान द्वारा “काम करना है तो करो, नहीं तो चले जाओ” कहा जाता है।
5. *धन गबन का आरोप*: ग्राम प्रधान पर चारा व्यवस्था में भ्रष्टाचार कर सरकारी धन का गबन करने का भी आरोप लगाया गया है।गौसेवक ललई यादव ने SP बलरामपुर से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी ग्राम प्रधान अतीकुर्रहमान के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की है।
फिलहाल प्रशासन की ओर से इस प्रार्थना पत्र पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।




