उत्कृष्ट पत्रकारिता हेतु डॉ मोहम्मद कामरान को मिला सर्वोच्च कृष्ण बिहारी रंग भारती सम्मान
पुलित्ज़र सम्मान से बड़ा है उत्तर प्रदेश के श्याम कुमार का रंग भारती सम्मान,

लखनऊ, हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर
रंगभारती संस्था के अध्यक्ष व कार्यक्रम आयोजक श्याम कुमार, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, न्यायमूर्ति डॉक्टर शेखर कुमार यादव, पूर्व न्यायाधीश कमलेश्वर नाथ, पूर्व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर द्वारा द्वारा पत्रकारिता, सामाजिक, साम्प्रदायिक सौहार्द के प्रतीक डॉ मोहम्मद कामरान को रंगभरती सम्मान से किया सम्मानित।

रंगभारती संस्था के अध्यक्ष व कार्यक्रम आयोजक श्याम कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश की स्थापना की अधिसूचना 24 जनवरी 1950 को जारी हुई थी और रंगभारती संस्था ने 1985 में यूपी का स्थापना दिवस मनाने की शुरुआत की थी और 41 साल से कलमकारों, साहित्यकारों को सम्मनित करने के कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है. पत्रकारिता क्षेत्र में उनका 65 वर्ष का अनुभव है इसलिए इनके द्वारा किया गया सम्मान अपनेआप में एक बड़ा मुकाम है।
श्याम कुमार जी ने बताया कि डॉ मोहम्मद कामरान विगत 35 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी लेखनी के माध्यम से योगदान दे रहे है और राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त स्वतंत्र पत्रकार के रूप में उनके लेख विधिवत रूप से हिंदुस्तान के बड़े समाचार पत्रों में प्रकाशित होते है, अपने ओजस्वी लेखों और मुखर वाणी के चलते शासन प्रशासन को आईना दिखाने में अग्रसर रहते हैं और समाज सेवा के कार्यों में भी तत्परता से आगे दिखाई देते है। राष्ट्रवादी, परिवारवादी सांप्रदायिक सद्भाव और दूसरों की मदद के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले है और शालीनता ऐसी कि अगर कोई गलत शब्दों से भी संबोधित करें तो उसका स्वागत भी मुस्कुरा कर करते हैं। विभिन्न समाचार पत्रों और पत्रकारों की समस्याओं के समाधान हेतु ऑल इंडिया न्यूज़पेपर एसोसिएशन, आईना संगठन के माध्यम से विगत 22 वर्षों से मीडिया जगत की भलाई के लिए निरंतर प्रयासरत है। मान्यता प्राप्त पत्रकारो के लिए P G I में निःशुल्क चिकित्सा सुविधा, बीमा, आयुष्मान जैसे कार्यों में दिया गया इनका योगदान सराहनीय है।




