उत्तर प्रदेश

लखनऊ में एस आर एम टाटा मोटर्स का 20 दिवसीय मानसून चेक-अप कैंप शुरू, 4500 ग्राहकों को मिलेगा लाभ

लखनऊ स्थित टाटा मोटर्स के अधिकृत डीलरशिप एस आर एम मोटर्स में आज दिनांक 01.05.2026 से दिनांक 20.05.2026 तक के लिए 20 दिवसीय मानसून चेक अप कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस 20 दिवसीय कैंप के अंतर्गत टाटा मोटर्स के पैसेंजर वाहनों पर तमाम प्रकार के रियायते एवं लाभ ग्राहकों को सुनिश्चित की जाएगी। जिसमे सर्विस के लेबर एवं स्पेयर पार्ट्स, एक्सटेंडेड वारंटी, एक्सेसरीज एवं आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए वाहन के एसी के कार्य पर विशेष छूट प्रदान की जाएगी। इस कैंप की शुरुआत आज दिनांक 01.05.2026 को एस आर एम मोटर्स के विकास नगर स्थित सर्विस सेंटर पर श्री अखिलेश चंद्रा
वरिष्ठ पत्रकार सीएमडी एवं संपादक – विजन 24 न्यूज़ के कर कमलो से की गई,
एस आर एम मोटर्स के जनरल मैनेजर श्री देवेन्द्र त्रिवेदी जी ने बताया है कि इस वृहद सर्विस कैंप के माध्यम से आगामी 20 दिनों मे एस आर एम मोटर्स अपने तीनों सर्विस केंद्रों व इलेक्ट्रिक कार सर्विस सेंटर पर लगभग 4500 ग्राहकों को लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करेगा।
एस आर एम मोटर्स पिछले 17 वर्षो से लखनऊ एवं अन्य जिलों मे अपने गुणवत्ता परक कार्य, ग्राहक संतुष्टि एवं ग्राहक प्रथम के सिद्धांत पर कार्य करता आ रहा है। साथ ही समय समय पर इस प्रकार के सर्विस कैंपों के माध्यम से ना ही सिर्फ ग्राहक लाभ, ग्राहक संतुष्टि बल्कि ग्राहक सम्मान का कार्य भी करता आ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button