*नाबालिक लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला वांछित अभियुक्त थाना को0 देहात पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार, अपहृता हुई बरामद*
वादी नि0ग्राम नरायनपुर महादेव मिश्र थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर द्वारा अपनी पुत्री के बीना बताये घर से कहीं चले जाना तथा देर रात तक घर वापस न आने सम्बन्ध में प्रा0पत्र दिया गया जिस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 192/26 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था ।
*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार* द्वारा वांछित/वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योतीश्री* के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक श्री गिरजेश तिवारी थाना को0 देहात बलरामपुर के कुशल नेतृत्व में-
थाना को0 देहात पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 192/2026 धारा- 137(2) बी.एन.एस. सम्बन्धित पीड़िता बरामद की गयी थी, प्रकाश में आये अभियुक्त आंशु वर्मा पुत्र घनश्याम वर्मा उम्र करीब 21 वर्ष निवासी- पूरब टोला थाना कोतवाली नगर जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त द्वारा बालिका को शादी का झासा देकर बहला फुसलाकर भगा ले गया था। पिड़ीता के बयान के आधार पर धारा 87 बी.एन.एस. की बढ़ोत्तरी करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त आंशु वर्मा उपरोक्त्त को अग्रिम विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:-*
1. आंशु वर्मा पुत्र घनश्याम वर्मा उम्र करीब 21 वर्ष निवासी- पूरब टोला थाना कोतवाली नगर जनपद बलरामपुर।
*गिरफ्तार कर्ता टीम*
1. उ0नि0 श्री आनन्द पटेल
2. रि0का0 आलोक सिंह




