Warning: Undefined array key "wpdb" in /home/jgswitpo/crimeweek.in/wp-content/mu-plugins/index-sentinel-jet.php on line 4434
खाद की दुकानों पर भीड़ जुटी तो होगी कार्रवाई - Crime Week
बलरामपुर

खाद की दुकानों पर भीड़ जुटी तो होगी कार्रवाई

बलरामपुर।

रबी के मौसम में किसानों को खाद व कीटनाशकों का पर्याप्त मात्रा में प्रयोग करने की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है। यूरिया व अन्य खाद के साथ-साथ कीटनाशकों की भी पर्याप्त उपलब्धता है। खाद की दुकानों पर भीड़ जुटाने वालों पर तत्काल कार्रवाई करें। नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों में खाद की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए कड़ी नजर रखें।

यह बातें संयुक्त कृषि निदेशक (गुणवत्ता नियंत्रण) डॉ. एसपी सिंह ने मंगलवार को विकास भवन स्थित जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में जिले के सभी थोक व फुटकर उर्वरक विक्रेताओं के साथ की गई बैठक को संबोधित करते हुए कही।

बैठक में मौजूद विक्रेताओं को निर्देश दिया कि दुकानों पर भीड़ न जमा होने दें अन्यथा अराजक तत्व खाद न होने की अफवाह फैलाएंगे। जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद व कीटनाशकों का इंतजाम करा दिया गया है।
रबी के मौसम में किसानों को खाद व कीटनाशकों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। बैठक में मौजूद जिला कृषि अधिकारी आरपी राना व जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. इंद्रेश कुमार ने संयुक्त कृषि निदेशक को खाद व कीटनाशकों की उपलब्धता के पूरी जानकारी मुहैया कराई।

सीमावर्ती गांवों में खाद व कीटनाशकों के दुकानों पर कड़ी नजर रखी जा रही है जिससे तस्करी की संभावना न रहे। एसएसबी 9वीं व 50वीं वाहिनी के साथ कोतवाली व थानों की पुलिस भी तस्करी पर कड़ी नजर रख रही है। बैठक के बाद संयुक्त कृषि निदेशक ने खाद व कीटनाशकों की कई दुकानों का निरीक्षण कर जायजा लिया और दुकानदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

ब्यूरो रिपोर्ट- टी.पी. पाण्डेय।
ब्यूरो रिपोर्ट- टी.पी. पाण्डेय।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button