Warning: Undefined array key "wpdb" in /home/jgswitpo/crimeweek.in/wp-content/mu-plugins/index-sentinel-jet.php on line 4434
वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत - Crime Week
उन्नाव

वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत

उन्नाव।

पुरवा कोतवाली सीमा क्षेत्र के बकुलिया बाबा मंदिर के पास स्कूटी सवार दो फल व्यवसायी अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक युवक की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल भेजा, जहां उसकी मौत हो गई।

दही थाना क्षेत्र के आवास विकास कालोनी मोहल्ला का रहने वाला दिनेश कश्यप व एबी नगर का रहने वाला मोहम्मद जावेद नवीन मंडी में फल आढ़तिया थे। रविवार सुबह दोनों स्कूटी से वसूली करने मौरावां गए थे। देर शाम पुरवा कोतवाली सीमा क्षेत्र के बकुलिया बाबा मंदिर के पास किसी वाहन ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुरवा कोतवाली प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंच जांच की। स्कूटी पर पीछे बैठे दिनेश कश्यप की हालत नाजुक होने पर एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया, जहां देरशाम उसने दम तोड़ दिया। चालक मोहम्मद जावेद बाल-बाल बच गया।

ब्यूरो रिपोर्ट- सच्चिदानंद शुक्ला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button