Warning: Undefined array key "wpdb" in /home/jgswitpo/crimeweek.in/wp-content/mu-plugins/index-sentinel-jet.php on line 4434
अजय, रूपेश, वशिष्ठ व मधुकर ने बैडमिंटन में मारी बाजी - Crime Week
बलरामपुर

अजय, रूपेश, वशिष्ठ व मधुकर ने बैडमिंटन में मारी बाजी

बलरामपुर।

स्थानीय ब्लॉक के इटवा गांव में स्व. राम अवध सिंह मेमोरियल बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को हुआ। पहले दिन आठ टीमों के बीच मैच खेला गया। अजय, रूपेश, वशिष्ठ व मधुकर ने अपने-अपने मैच जीतकर बाजी मारी।

मुख्य अतिथि हिन्दूू युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह एवं ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। पहला मैच अजय गुप्ता व रिन्कू के बीच खेला गया, जिसमें अजय गुप्ता विजयी रहे। दूसरे मैच में रूपेश ने आयुष को हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। तीसरा मैच मनीष व वशिष्ठ के बीच खेला गया, जिसमें वशिष्ठ ने जीत दर्ज की।

चौथा मुकाबला मधुकर व वैभव के बीच खेला गया, मैच में मधुकर विजयी रहे। प्रतियोगिता के संयोजक शैलेंद्र सिंह रिन्कू ने सबको धन्यवाद ज्ञापित किया। अवसर पर अमोल, धर्मेन्द्र, राहुल सिंह, सीबी सिंह, रवि, दिनेश सिंह, समीर सिंह एवं सानू सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट- टी.पी. पाण्डेय।
ब्यूरो रिपोर्ट- टी.पी. पाण्डेय।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button