Warning: Undefined array key "wpdb" in /home/jgswitpo/crimeweek.in/wp-content/mu-plugins/index-sentinel-jet.php on line 4434
सफाई कर्मियों की छुट्टी निरस्त - Crime Week
बलरामपुर

सफाई कर्मियों की छुट्टी निरस्त

बलरामपुर।

मुहर्रम के मद्देनजर सफाई कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गईं हैं। मुहर्रम में सभी इमाम चबूतरों, रौजा व अलम स्थल के आसपास तथा जुलूस मार्ग पर विशेष सफाई कराई जाएगी।

नगर पालिका अध्यक्ष किताबुन्निशां व ईओ डॉ. देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने मुहर्रम के दौरान विशेष साफ-सफाई का निर्देश सभी सफाई नायकों को दिया है। सफाई प्रभारी सुरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि पांचवीं मोहर्रम से दसवीं मुहर्रम तक नगर में निकलने वाले जुलूस के मार्ग पर सफाई कराकर पानी व चूने का छिड़काव कराया जाएगा।

नौवीं मुहर्रम की देरशाम इमाम चबूतरों पर ताजिया रखने से पहले आसपास सफाई कराकर चूने का छिड़काव कराया जाएगा। नौवीं मुहर्रम की रात बड़ी संख्या में लोग वार्डों तथा मोहल्लों में रखे ताजिया, अलम व रौजा देखने निकलते हैं। मुख्य मार्गों पर विशेष साफ-सफाई कराई जाएगी। सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट- राजेन्द्र प्रताप देवगिरि।
रिपोर्ट- राजेन्द्र प्रताप देवगिरि।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button