उत्तर प्रदेश
*कृभको लखनऊ कार्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस*

लखनऊ।
कृभको राज्य विपणन कार्यालय लखनऊ में राज्य विपणन प्रबंधक, उत्तर प्रदेश श्री ऋषि पाल सिंह राठौर ने कार्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ ध्वजारोहण कर 80 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। सर्वप्रथम राष्ट्रगान के साथ ध्वजारोहण किया गया | ध्वजारोहन के उपरांत सभी ने, जिन असंख्य वीर सपूतों, क्रांतिकारियों एवं स्वतंत्रता सेनानियों ने देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया, उनकी कुर्बानी और त्याग को याद करते हुए श्रद्धापूर्वक नमन किया |

इस पावन अवसर पर उपस्थित सभी ने मिलकर देश की उन्नति, एकता एवं अखंडता को बनाए रखने एवं देश के लिए अपने कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा से पालन करने का संकल्प लिया |
राज्य विपणन प्रबंधक द्वारा कृभको परिवार की ओर से समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।




