Warning: Undefined array key "wpdb" in /home/jgswitpo/crimeweek.in/wp-content/mu-plugins/index-sentinel-jet.php on line 4434
शादी का दबाव पर प्रेमी ने की थी हत्या - Crime Week
बलरामपुर

शादी का दबाव पर प्रेमी ने की थी हत्या

बलरामपुर।

महराजगंज तराई थाना क्षेत्र में गत शनिवार को गन्ने के खेत से बरामद युवती के कंकाल वाली घटना में प्रेमी गिरफ्तार हो गया है। रविवार को पकड़े गए प्रेमी ने कुबूल किया है कि उसने ही शादी का दबाव बनाने पर प्रेमिका की हत्या की थी। हत्या के बाद शव गन्ने के खेत में फेंक दिया था।

बरदहवा गांव के पास गन्ने के खेत में नरायनपुर निवासी लड्डू की यासमीन (18) का कंकाल मिला था। लड्डू ने गांव के ही संतोष वर्मा के खिलाफ बेटी के अपहरण का केस दर्ज कराया था। संतोष डाक विभाग का कर्मी है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को संतोष को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में संतोष ने बताया है कि वह यासमीन से प्रेम करता था। बार-बार शादी करने का दबाव बनाती थी। वह कहती थी कि संतोष के बिना वह जिंदा नहीं रह पाएगी। इसी बात पर आरोपी परेशान रहता था।

ब्यूरो रिपोर्ट- टी.पी. पाण्डेय।
ब्यूरो रिपोर्ट- टी.पी. पाण्डेय।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button