Warning: ZipArchive::close(): Write error: No space left on device in /home/jgswitpo/crimeweek.in/wp-content/mu-plugins/index-sentinel-jet.php on line 9372

Warning: ZipArchive::close(): Write error: No space left on device in /home/jgswitpo/crimeweek.in/wp-content/mu-plugins/index-sentinel-jet.php on line 9372
30 प्रशिक्षु आईएएस पांच गांवों में डालेंगे डेरा - Crime Week
बलरामपुर

30 प्रशिक्षु आईएएस पांच गांवों में डालेंगे डेरा

बलरामपुर। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 30 प्रशिक्षु जिले के पांच गांवों में डेरा डालेंगे। सभी प्रशिक्षु आईएएस 10 दिनों तक गांवों में जाकर विकास कार्यों का अध्ययन करेंगे। डीएम श्रुति सभी को जिले में 27 दिसंबर को पहुंचने पर कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ होने वाली बैठक में विकास कार्यों के संबंध में ब्रीफ करेंगी। डीएम ने जिला स्तरीय अधिकारियों को सभी प्रशिक्षु आईएएस को गांवों का भ्रमण कराने का जिम्मा सौंपा है।

नीति आयोग के सुझाव पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के 30 प्रशिक्षुओं का पांच गांवों में 10 दिनों का भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी मसूरी से भारतीय प्रशासनिक सेवा के 20 पुरुष व 10 महिला प्रशिक्षु 27 दिसंबर को जिले में पहुंचेंगी। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की ब्रीफ्रिंग के बाद प्रशिक्षु आईएएस को गांवों का भ्रमण कराया जाएगा।

भारत-नेपाल सीमा से सटे पचपेड़वा ब्लॉक के ग्राम विशुनपुर विश्राम, गैसड़ी के जनकपुर, हरैया सतघरवा के चौधरीडीह व शिवानगर और रेहरा बाजार ब्लॉक की सहजौरा ग्राम पंचायत में सभी प्रशिक्षु आईएएस पांच जनवरी तक गांवों में होने वाले विकास कार्यों का अध्ययन करेंगे। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता वाली बैठक में सभी प्रशिक्षु आईएएस के साथ जिला स्तरीय और 9वीं व 50वीं वाहिनी एसएसबी के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। सभी प्रशिक्षु आईएएस के गांवों में एक्सपोजर विजिट का जिम्मा पीडी अनिल कुमार सिंह, डीडीओ गिरीश कुमार पाठक, डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह व डीसी मनरेगा महेंद्र देव पांडेय संभालेंगे।
डीएम ने बताया कि सभी प्रशिक्षु आईएएस को एक्सपोजर विजिट के दौरान धरातल पर विकास कार्यों के क्रियान्वयन की गहन जानकारी हासिल होगी। प्रशिक्षु आईएएस की तरफ से भ्रमण के दौरान तैयार की गई रिपोर्ट के आधार पर गांवों में होने वाले विकास कार्यों की कमियों के बारे में जानकारी होगी और उन्हें दूर करने का मौका मिलेगा।

ब्यूरो रिपोर्ट- टी.पी. पाण्डेय।
ब्यूरो रिपोर्ट- टी.पी. पाण्डेय।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button