Warning: Undefined array key "wpdb" in /home/jgswitpo/crimeweek.in/wp-content/mu-plugins/index-sentinel-jet.php on line 4434
अंडा व्यापारियों से बदमाशों ने लूटे एक लाख 53 हजार रुपये - Crime Week
हरदोई

अंडा व्यापारियों से बदमाशों ने लूटे एक लाख 53 हजार रुपये

हरदोई।

क्षेत्र के शाहाबाद मार्ग पर गोपालपुर गांव के निकट तीन बाइक सवार छह बदमाशों ने तमंचा लगाकर अंडा व्यापारियों से एक लाख 53 हजार रुपये लूट लिए।

शाहाबाद के मुकीम, हुसैन और सलीम अंडा व्यापारी हैं। व्यापारियों ने बताया कि सोमवार को हरपालपुर और पाली में दुकानदारों से रुपये लेने थे। तीनों लोग बाइक से पाली पहुंचे और दुकानदारों से रुपये लेकर हरपालपुर गए, जहां पर दुकानदारों से रुपये लेकर सोमवार शाम को शाहाबाद वापस जा रहे थे। पाली क्षेत्र के गोपालपुर गांव के निकट तीन बाइकों पर सवार छह बदमाश आए और तमंचा लगाकर एक लाख 53 हजार रुपये लूट लिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यापारियों से पूरी जानकारी ली। थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट- अशोक कुमार।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button