Warning: Undefined array key "wpdb" in /home/jgswitpo/crimeweek.in/wp-content/mu-plugins/index-sentinel-jet.php on line 4434
ब्रह्मलीन महंत के श्रद्धांजलि समारोह में आज आएंगे सीएम - Crime Week
बलरामपुर

ब्रह्मलीन महंत के श्रद्धांजलि समारोह में आज आएंगे सीएम

शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में ब्रह्मलीन महंत महेंद्र नाथ योगी की श्रद्धांजलि समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। मंदिर प्रशासन भी सीएम के स्वागत के लिए तैयार है। सोमवार को अपर जिलाधिकारी राम अभिलाष, उपजिलाधिकारी तुलसीपुर मंगलेश दुबे, क्षेत्राधिकारी कुंवर प्रभात सिंह व ईओ डा. संपूर्णा नंद तिवारी ने आदिशक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल परिसर में बने हेलीपैड का निरीक्षण किया। महंत मिथिलेश नाथ योगी से कार्यक्रम की जानकारी लेते हुए सुरक्षा बिंदुओं पर चर्चा की।

एडीएम ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा को लेकर मातहतों को आवश्यक निर्देश दिए। महंत ने बताया कि ब्रह्मलीन महंत महेंद्र नाथ योगी की 22वीं पुण्यतिथि पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा चल रही है। अंतिम दिन 15 नवंबर को श्रद्धांजलि समारोह में नाथ संप्रदाय के अध्यक्ष सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। उनके स्वागत की तैयारी पूरी की जा चुकी है।

मुख्यमंत्री दोपहर करीब 3.55 बजे हेलीपैड तुलसीपुर पहुंचेंगे। श्रद्धांजलि समारोह में शामिल होने के बाद शक्तिपीठ देवीपाटन में ही रात विश्राम करेंगे। एसपी ने बताया कि सीएम के आने की संभावना को देखते हुए प्रशासन की तैयारियां पूरी हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम मिलने के बाद प्रशासनिक अमला अलर्ट हो गया है। सोमवार को पूरे दिन अधिकारियों की गाड़ियां बलरामपुर से तुलसीपुर दौड़ती रहीं। हेलीपैड से लेकर शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर तक चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंधक किए गए हैं।

ब्रह्मलीन महंत के श्रद्धांजलि समारोह में शामिल होने के लिए जनप्रतिनिधियों में भी उत्साह है।भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, पूर्व सांसद दद्दन मिश्र, गैंसड़ी के पूर्व विधायक शैलेश सिंह शैलू, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी व मीडिया प्रभारी डीपी सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपाई मंगलवार को देवीधाम में नजर आएंगे। मुख्यमंत्री जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे या नहीं, इसका कार्यक्रम अभी अपडेट नहीं है। फिर भी माननीयों को सीएम से मिलने की तैयारी में हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट- टी.पी. पाण्डेय।
ब्यूरो रिपोर्ट- टी.पी. पाण्डेय।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button