Warning: Undefined array key "wpdb" in /home/jgswitpo/crimeweek.in/wp-content/mu-plugins/index-sentinel-jet.php on line 4434
फूलपुर के पूर्व सांसद नागेंद्र सिंह पटेल व उत्तर प्रदेश कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव आलोक पटेल अपना दल एस में शामिल - Crime Week
उत्तर प्रदेश

फूलपुर के पूर्व सांसद नागेंद्र सिंह पटेल व उत्तर प्रदेश कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव आलोक पटेल अपना दल एस में शामिल

श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने कहा- 2022 में भारी बहुमत से फिर सरकार बनाने जा रही है एनडीए। हाशिए पर पड़े समाज के विकास के लिए हमने अपना दल (एस) में शामिल होने का फैसला लिया: नागेंद्र सिंह पटेल, पूर्व सांसद

लखनऊ।
अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल की उपस्थिति में फूलपुर के पूर्व सांसद एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता नागेंद्र सिंह पटेल ने अपना दल एस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर कांग्रेस के किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव आलोक पटेल व खटिक महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अमित सोनकर भी पार्टी में शामिल हुए। श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने पार्टी के कैंप कार्यालय 1ए मॉल एवेन्यू में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान तीनों नेताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन एक बार फिर से भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।
पूर्व सांसद नागेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि वह हाशिए पर पड़े समाज को विकास की धारा से जोड़ने के लिए हमने अपना दल एस में शामिल होने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि अपनी बहन एवं नेता श्रीमती अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व में पार्टी के संस्थापक डॉ.सोनेलाल पटेल जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करूंगा। बता दें कि नागेंद्र सिंह पटेल 2018 में फूलपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सांसद निर्वाचित हुए थे।
कांग्रेस से अपना दल एस में शामिल हुए आलोक पटेल ने कहा कि गरीबों, मजदूरों के हक-हुकूक की असली लड़ाई अपना दल एस लड़ रही है और इसी से प्रभावित होकर मैंने अपना दल एस में शामिल होने का निर्णय लिया।
इस अवसर पर पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य श्री आशीष पटेल, कोषाध्यक्ष श्री ओपी कटियार, प्रदेश अध्यक्ष डॉ.जमुना प्रसाद सरोज, राष्ट्रीय महासचिव राघवेंद्र प्रताप सिंह, राजेंद्र प्रसाद पाल, राष्ट्रीय सचिव तेजबली सिंह,करुणाशंकर पटेल, केके पटेल, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गिरजेश पटेल, विनोद गंगवार, प्रदेश प्रवक्ता राजेश श्रीवास्तव, प्रयागराज गंगापार के जिलाध्यक्ष भानू सिंह पटेल, प्रयागराज यमुनापार के जिलाध्यक्ष ब्रजेश पटेल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button