Warning: Undefined array key "wpdb" in /home/jgswitpo/crimeweek.in/wp-content/mu-plugins/index-sentinel-jet.php on line 4434
सात बोटा जंगल की बेशकीमती लकड़ियां बरामद। - Crime Week
अपराधअपराध समीक्षाउत्तर प्रदेशपुलिसबड़ी खबरबलरामपुर

सात बोटा जंगल की बेशकीमती लकड़ियां बरामद।

सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग की सात बोटा जंगल की बेशकीमती लकड़ियां वन विभाग ने बरामद की है।

लखनऊ।

हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग की सात बोटा जंगल की बेशकीमती लकड़ियां वन विभाग ने बरामद की है। इस मामले में विभागीय कार्रवाई की जा रही है। लोगों का आरोप है कि जंगल की बेशकीमती लकड़ी के कटान का सिलसिला थम नहीं रहा है।

बरहवा रेंजर राकेश कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि लौकी बीट में अवैध कटान की सूचना मिलने पर मौके पर तत्काल वन रक्षक को भेजा गया। वन रक्षक ने सात बोटा अवैध कटान की लकड़ी बरामद किया है। लकड़ी की कटान करने वाले लोग मौके से फरार हो गए। सभी लकड़ियों को बरहवा रेंज में लाकर सीज कर दिया गया है। मामले में विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्ट- राजेन्द्र प्रताप देवगिरि।
रिपोर्ट- राजेन्द्र प्रताप देवगिरि।
रिपोर्ट- राजेन्द्र प्रताप देवगिरि।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button