Warning: Undefined array key "wpdb" in /home/jgswitpo/crimeweek.in/wp-content/mu-plugins/index-sentinel-jet.php on line 4434
युवान फाउंडेशन के दो दिवसीय शिविर में ग्यारह रक्त दानियों ने किया रक्तदान - Crime Week
अम्बेडकर नगर

युवान फाउंडेशन के दो दिवसीय शिविर में ग्यारह रक्त दानियों ने किया रक्तदान

अम्बेडकरनगर।

युवान फाउंडेशन के तत्वावधान में दो दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय शिविर में 11 रक्तवीरो ने रक्तदान किया।

आपको बता दें कि रक्तदान माह (14 जून से 13 जुलाई) एवं रक्तदान के अमृत महोत्सव के अवसर पर युवान फाउंडेशन द्वारा दो दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन 23 व 24 जून को राजकीय मेडिकल कॉलेज के रक्तकोष विभाग में किया गया।
इस दौरान रक्तदान शिविर में संस्थाध्यक्ष एवं यूथ आइकॉन प्रवीण गुप्ता ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है आप सब रक्तदान करिए जिसके द्वारा किसी ना किसी गरीब मजलूम बेसहारा की जान बचाई जा सकती हैं और हम सभी युवाओं से अपील करते हैं कि आप सब को रक्तदान महादान से जुड़ना चाहिए जिससे आवश्यक जरूरतमंदो की मदद किया जा सके।
रक्तदान शिविर के पहले दिन ज्ञानचंद, कर्मजीत सिंह, रविन्द्र, आलोक कुमार ब्लड बैंक में पहुंचकर रक्तदान किया और सभी ने सामूहिक रूप से लोगों से आव्हान किया कि रक्तदान करने से स्वयं के बहुत से फायदे हैं आप लोग रक्तदान करें ताकि किसी जरूरतमंद की मदद हो सके। इसी कड़ी में अनूप कुमार यादव ,प्रेम कुमार चौधरी,शुभम,शैलेंद्र कुमार, अमरनाथ प्रजापति,शाहजेब अहमद ने रक्तदान किया।
इस दौरान स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के प्रथम दिवस 06 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिसमें स्वस्थ पाए गए 05 लोगो ने एवं द्वितीय दिवस में भी 07 लोगों ने पंजीकरण कराया जिसमें से स्वस्थ पाए गए 06 लोगों ने रक्तदान करते हुए कुल 11 यूनिट रक्तदान किया गया।
इस अवसर पर युवान फाउंडेशन के संस्थाध्यक्ष एवं यूथ आइकॉन प्रवीण गुप्ता ने सभी रक्तदानियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर मुख्य रूप से ब्लड बैंक के काउंसलर दीपक नाग, लैब टेक्नीशियन अजय सिंह, राजकुमार, नवीन, संदीप, खुशीराम, अजय उपाध्याय, दिनेश कुमार चौधरी, रश्मि वर्मा, प्रियंका यादव, रमेश आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- दिनेश कुमार चौधरी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button