Warning: Undefined array key "wpdb" in /home/jgswitpo/crimeweek.in/wp-content/mu-plugins/index-sentinel-jet.php on line 4434
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) का निरीक्षण किया गया - Crime Week
भारत

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) का निरीक्षण किया गया

वित्तीय अनियमितता पाए जाने पर ग्राम विकास अधिकारी हेमंत कुमार निलंबित- जिला विकास अधिकारी श्री राकेश कुमार पांडे ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सूचित किया है, कि ग्राम पंचायत मथुरा नगर, विकास खंड फरेंदा में मुख्य विकास अधिकारी श्री संतोष कुमार द्वारा दिनांक 21-02-2023 को स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण) का निरीक्षण किया गया | इस निरीक्षण के दौरान उक्त फेज-2 में योजना अंतर्गत एमबी० एम० एम० (जी)अंश से मु० 567000.00 की क्रेडिट लिमिट जारी किया गया, जिसके सापेक्ष ग्राम पंचायत द्वारा मु 4728853.00(86%) प्रतिशत भुगतान किया गया| वही निरीक्षण के दौरान सामुदायिक सोकपिट निर्माण, सामुदायिक कचरा पात्र, प्लास्टिक बैग, ई-रिक्शा क्रय एवं नाली निर्माण में अनियमितता पाए जाने पर हेमंत कुमार ग्राम विकास अधिकारी विकासखंड फरेंदा को निलंबित कर दिया गया है|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button